रायगढ़ : सड़क दुर्घटना में 2 की मृत्यु, वारिसानों को सहायता ... - CG Sandesh

रायगढ़ : सड़क दुर्घटना में 2 की मृत्यु, वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत

अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दो लोगोंं की आकस्मिक मृत्यु होने पर एसडीएम रायगढ़ द्वारा तहसीलदार रायगढ़ एवं पुसौर की अनुशंसा पर मृतक के नजदीकी वारिसानों को 25-25 हजार रुपये की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, रायगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई कालोनी चक्रधर नगर, रायगढ़ के सुधा सिंह की 24 दिसम्बर 2019 को चिटकाकानी के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता सुरेन्द्र सिंह को 25 हजार रुपये तथा तहसील-पुसौर के ग्राम-केशला निवासी टीकेदाउ चौहान की 27 अक्टूबर 2021 को झलमला पुसौर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पुत्र गोरखनाथ चौहान को 25 हजार रुपये की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें