बागबाहरा : ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में स्ट्रीट लाइट का श... - CG Sandesh

बागबाहरा : ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ

ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला के आश्रित ग्राम बोकरामुड़ा कला, जामगांव और खुशरूपाली में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया गया । ग्रामीण जनों और पंचायत के सचिव, सरपंच एवं पांच गणों के सतत् प्रयासों के पश्चात् यह कार्य पूर्ण हुआ।

गांव के हर गली-चौराहों में स्ट्रीट लाइटें लगने से चारों तरफ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई दे रहा है ,सभी ग्रामवासी बहुत ही प्रसन्न है । स्ट्रीट लाइट लगने से ऐसा लग रहा है जैसे गांव में कोई त्यौहार, खुशी का उत्सव या कोई जशन चल रहा हो । गांव वाले का कहना है कि यह हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, कहां जाता है न कि अंधेरे में दीप जलाने से उसके आस - पास पूरा प्रकाशित हो जाता है वैसे ही आज हमारा गांव प्रकाश से जगमगा गया है । यह हमारे समस्त ग्रामवासियों के लिए खुशी का विषय है।


अन्य सम्बंधित खबरें