उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है सीएम बघेल का नाम
उत्तराखंड में विधानसभा
चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक
दलों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की जा रही है. कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इस सूचि में
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है.
कांग्रेस प्रचारकों के 30 नेताओं की सूची में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल
गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत
सिंह चन्नी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद, देवेंद्र यादव, हरीश
रावत, गणेश गोडियाल, प्रीतम
सिंह, सीएम अशोक गहलोत, साथ ही
छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के
भी नाम इस लिस्ट में शामिल है.
अन्य सम्बंधित खबरें