खल्लारी : लोगो को बैठाकर अवैध शराब पिलाने वाली दो महिला गिरफ... - CG Sandesh

खल्लारी : लोगो को बैठाकर अवैध शराब पिलाने वाली दो महिला गिरफ्तार.

खल्लारी पुलिस को 03 फरवरी को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम मोहंदी में एक महिला अपने घर के सामने परछी में लोगो को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रही है पुलिस स्टाफ सूचना तस्दीकी पर गवाह के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपीया गायत्री बाई कमार उम्र 45 वर्ष साकिन मोहंदी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से दो नग देशी प्लेन 180ML वाली पौवा शीशी में 50-50 एम एल शराब भरी हुई कीमती 60/-रूपया एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

इसी तरह खल्लारी पूलिस ने मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम रैताल में एक महिला अपने घर के सामने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगो को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रही है पुलिस स्टाफ सूचना तस्दीकी पर गवाह के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपीया चिन्ता बाई सवरा उम्र 49 साल साकिन रैताल थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक 200ML वाली हरा रंग की प्लास्टिक बाटल में 100 ML हाथ भटठी महुआ शराब किमती 20रूपया एवं 3 नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपीया का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें