मोटरसायकल से गांजा परिवहन करते गिरफ्तार.  - CG Sandesh

मोटरसायकल से गांजा परिवहन करते गिरफ्तार.

थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 19/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.के तहत् अपराध पंजीबद्ध,

आरोपी कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 20 ग्राम कीमती रू. 10,000 /- (दस हजार रू.) एवं तस्करी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 AL 4752 जप्त,

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.02.2022 को थाना प्रभारी बागबहार को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से ओड़िसा तरफ से गांजा लेकर बिरिमकेला काडरो की ओर जाने वाला है, तत्काल जाने पर आरोपी मिल सकता है, इस सूचना पर थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जनक राम कुर्रे हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर घुईगोड़ा छातासरई तिराहा में नाकाबंदी की जा रही थी, उसी दौरान सामने से आ रही मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 AL 4752 में सवार चालक हर्षि केशव को रोककर गवाहों के समक्ष उसके वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी दौरान वाहन की डिक्की से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 20 ग्राम कीमती रू. 10,000 /- मिलने पर उक्त गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. का पाये जाने से आरोपी हर्षि केशव उर्फ केसवार उम्र 25 वर्ष निवासी बेसकीमुड़ा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दिनांक 03.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जनक राम कुर्रे, आर. 331 अरविंद पैंकरा, आर. 310 निर्मल नाग, म.आर. 700 राजकुमारी पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य सम्बंधित खबरें