छत्तीसगढ़ में 6 से 13 साल के मासूम भाइयों ने 8 साल के मासूम बहन के साथ किया बलात्कार
पिछले 3 वर्षों से हमारा देश कोरोना महामारी के चपेट में आ चुका है जिसके कारण बच्चों के स्कूल बंद हो गए हैं और ऑनलाइन क्लासेस चल रहे हैं बच्चों के ऑनलाइन क्लासेस चलने के कारण माता-पिता बच्चों को मोबाइल देने को मजबूर हो गए हैं परंतु माता-पिता बच्चों के मोबाइल उपयोग करने को लेकर लापरवाही पूर्वक ध्यान नहीं देते हैं जिस कारण बच्चे बिगड़ रहे हैं. माता-पिता को मोबाइल देने के साथ ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे उस मोबाइल का किस तरह से उपयोग कर रहे हैं.
ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से आया है जहां 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसी के परिवार के 6 से 13 वर्ष के लड़कों ने उसके साथ डेढ़ माह तक बलात्कार किया. यह नाबालिग लड़के उसके चचेरे भाई और करीबी रिश्तेदार हैं. जो संयुक्त परिवार में साथ साथ रहते हैं. संयुक्त परिवार होने के कारण बच्चे साथ साथ खेलते हैं एवं घर भी पास पास होने के कारण बच्चे अगर कुछ देर ना भी दिखे तो परिजन इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं. परिजनों का कहना है कि परिवार में बहुत बच्चे होने के कारण यह भी ध्यान नहीं दिया गया कि बच्चे मोबाइल पर क्या कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे मोबाइल में एडल्ट वीडियोस देख देख कर यह सब किया करते थे. इस बात का पता तब चला जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा और कड़ाई से पूछताछ करने पर बच्चों ने इस बात को कबूल किया. लड़की के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया परंतु बाद में घर वालों के दबाव और दादी के डांटने के कारण वे इस केस को वापस लेने पहुंचे तो पुलिस द्वारा उन्हें भगा दिया गया.
परिजनों ने पुलिस को एक मोबाइल दिया है जिस मोबाइल पर पोर्न साइट के लिंक मिले और कई सारे एडल्ट वीडियोस मिले हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि डेढ़ माह तक यह सब होना और परिजनों को पता ना चलना आश्चर्य की बात है परंतु यह मामला नाबालिगों से जुड़ा है इसीलिए सावधानीपूर्वक कार्यवाही की जाएगी.