छत्तीसगढ़: जंगल में मिला नन्हें हथनी का शव - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: जंगल में मिला नन्हें हथनी का शव

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नन्हीं हथनी का शव मिला है. हथनी की उम्र करीबन डेढ़ से 2 वर्ष होगी. हाथी का शव लगभग दस दिन पुराना बताया जा रहा है. शव लैलूंगा ब्लाक के करवाजोर के जंगल में मिला है.

बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तब उन्हें हाथी का शव नजर आया. जिसके बाद वन अमले को उन्होने सूचना दी. सूचना मिलने पर वन अमला मौके के लिए रवाना हुआ है. शव का पीएम कराया जा रहा है. अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें