निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के नीचे खून से लथपथ मिली युवक की लाश - CG Sandesh

निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के नीचे खून से लथपथ मिली युवक की लाश

बिलासपुर जिले से एक निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के नीचे लाश मिलने की ख़बर सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रतनपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के नीचे युवक की खून से लथपथ लाश मिली है.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है. इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सांधी पारा की है. मृतक युवक साइकिल पर था. मृतक की पहचान फ़िलहाल नहीं हो पाई है. घटना के कई पहलुओं को लेकर जांच जारी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें