पिथौरा : रोड पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम कसहीबाहरा में रोड पार कर रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मार दी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी विनोद यादव पिता तोषन उम्र 25 साल ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह कसहीबाहरा, यादव ढाबा के पास अज्ञात आरोपी वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड क्रास कर रहे देवलाल राठीया को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसे चोंटे आयी. मामले की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध 279, 337 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें