सांकरा : 20 लीटर महूआ शराब के साथ गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने 5 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश बाघ पिता उजागर बाघ उम्र 36 वर्ष साकिन बिजेपुर थाना सांकरा को 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महूआ शराब किमती 4000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया है.
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुमार मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव के मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार साहू आरक्षक रमाकांत साहू, राजेश प्रधान, प्रदीप पाढ़ी तथा अन्य थाना सांकरा स्टाफ का योगदान रहा.
अन्य सम्बंधित खबरें