छत्तीसगढ़: शादीशुदा महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्ता... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: शादीशुदा महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवक ने देर रात घर घुसकर महिला को धमकी देकर उसके साथ रेप किया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था. मगर अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में नारायणपुर इलाके में रहने वाले 26 साल की शादीशुदा महिला ने 04 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि 27 जनवरी की रात को वह घर में अकेली थी, उसी दौरान उसके पहचान का ही बेने निवासी मनोज कुमार(28) घर में घुस आया था.

घटना के बाद वह फरार हो गया. आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की गई फिर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है. वहीं रविवार को पूरे मामले की जानकारी दी गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें