प्राचार्य के वित्तीय अनियमिताओं पर शाला समिति का ज़िला मुख्यालय कूच, प्रभारी प्रचार्या मधुबाला साहू पर त्वरित कार्यवाही की माँग
छुरा।विकास खंड छुरा से 15 किमी की दूरी पर बसा आदिवासी बाहुल्य ग्राम पेण्ड्रा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्राभारी प्राचार्य मधुबाला साहू के विरोध में संस्था के शिक्षक एवं शाला विकाश समिति ने किया ज़िला शिक्षा अधिकारी को अवगत॥ प्रभारी प्राचार्या के शासकीय पैसों के दुरुपयोग, मदों में पारदर्शिता की कमी, साथी सहकर्मियों से हिटिलर रवैया जब शाला विकाश समिति और जन प्रतिनिधियों के संज्ञान में आया तब वे संस्था के विकाश और अभियर्थीयो के हितो की रक्षा हेतु ज़िला शिक्षा अधिकारी कमरन खटकर से लिखित में प्रभारी प्रचार्या मधुबाला साहू पर त्वरित कार्यवाही की माँग की है ॥ ज्ञात हो कि प्रभारी प्रचार्या के उच्च अधिकारियों से निकट सम्बंध से वित्तीय अनियमितताओं के पश्चात भी शांत रवैया जन प्रतिनिधियों में आक्रोश का विषय बना हुआ है , प्रभारी प्रचार्या के विरुद्ध कार्यवाही ना होने की स्थिति में कलेक्टर से शिकायत एवं उग्र आंदोलन की बात सामने आ राही है ॥
समिति के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव व सांसद प्रतिनिधि बृजलाल ध्रुव ने लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि प्रभारी प्राचार्य मधुबाला साहू विगत पाँच 5 वर्ष से प्रभार में है। स्थानीय मद जैसे क्रीडा, परीक्षा, स्काउट, सांस्कृतिक आदि की राशि का पारदर्शिता नही है। समिति के सदस्य व शिक्षक शिक्षिका गण बेखबर है। यहाँ तक क्रीडा प्रभारी व्यायाम शिक्षक को भी प्रभार नही दिया गया है।शक्ति का विकेन्द्रीकरण के बजाय अपने आप में समेट हुए हैं । यहाँ तक की आईसीटी द्वारा स्मार्ट क्लास के लिए तीन लैपटाप मिला है उसमे से एक लैपटाप को अपने घर छुरा में रखकर निजी उपयोग करने जैसे अनेक व्यवहारिक समस्याओं की शिकायत कर शीघ्र प्रभार से पृथक करने की माँग की गयी। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने तत्काल फोन पर सम्पर्क साधा जहाँ पर एसडीएम के मीटिंग में होना बताया गया। खटकर ने शिकायत कर्ता समिति के पदाधिकारी व पालक सदस्यों कों शीघ्र जाँच कर प्रभार से पृथक करने आश्वस्त किया। शिकायत कर्ताओं में विधायक प्रतिनिधि ओंकार उपसरपंच, श्रवण कुमार, सेवक, भरत , तनसुख यादव का नाम शामिल है।