कोमाखान : खेत का मेढ़ को लेकर डंडा से मारपीट कर जान से मारने... - CG Sandesh

कोमाखान : खेत का मेढ़ को लेकर डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम खैरटखुर्द में खेत का मेढ़ जोताई के दौरान थोड़ा कटिंग हो जाने पर डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कुंदन साहू ने पुलिस को बताया कि 06 फरवरी 2022 के सुबह 07:30 बजे उसका बडा भाई लोकेश साहू काम करने पठान बाहरा खार खेत गया हुआ था । उसके खेत से लगा हुआ पीलाराम साहू का खेत है । उसके खेत में रवि फसल धान बोआई मताई का काम चल रहा है । 05 फरवरी 2022 को मताई के दौरान ट्रेक्टर का केच व्हील से पीलाराम साहू के खेत का मेड़ थोड़ा कटिंग हो गया था जिस बात को लेकर पीलाराम साहू मेरे भैया लोकेश साहू के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये पास पड़े पेड़ के डंडा से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहा था और उनके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली को दांत से काट दिया है जिससे उंगली में चोंट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें