तेन्दुकोना : लोगों को अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
तेन्दुकोना पुलिस को 07 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बगारपाली में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम जगह पर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल में दबिश दिया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। शराब पिलाने वाले व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम गौर सिंग ठाकुर पिता फूलसिंग ठाकुर उम्र 50 साल साकिन बगारपाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुन्द (छ.ग.) का होना बताया । मौके पर एक सफेद प्लास्टिक की झिल्ली में भरी हुई करीबन180ML महुआ शराब किमती 50/- रूपये एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास मिला. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह तेन्दुकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बढ़ईपाली में देवनारायण कोसरिया अपने घर के पीछे बाड़ी मे अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा जिसे अवैध महुआ शराब के संबंध मे पूछताछ किया जो अपने घर के पीछे बाड़ी मे बाथरूम के पीछे एक पीला कलर के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे लगभग 02 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई किमती 400/- रूपये को निकालकर पेश किया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) क आब0 एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।