छत्तीसगढ़ : सीधी भर्ती एवं पदोन्नति से विद्यालयों में शिक्षको... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : सीधी भर्ती एवं पदोन्नति से विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति करने के निर्देश

संचालक लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया है कि सीधी भर्ती एवं पदोन्नति से सभी शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर पदांकन के माध्यम से शिक्षकों की पद पूर्ति की जाए। पदोन्नति और सीधी भर्ती की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद यदि किसी जिले में एकल शिक्षकीय अथवा शिक्षकविहीन विद्यालय हैं तो जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे विद्यालयों के लिए प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर लोक शिक्षण संचालनालय को भेजना सुनिश्चित करें।

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें