तेन्दुकोना : शेरे पंजाब ढाबा के सामने लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
तेन्दुकोना पुलिस को 07 फरवरी को मुखबिर बस स्टैण्ड तेन्दुकोना के पास सूचना मिला कि ग्राम तेन्दुकोना में प्रवीण छाबड़ा शेरे पंजाब ढाबा के सामने आम जगह में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। प्रवीण छाबड़ा पिता स्व0 मंजित सिंह छाबड़ा उम्र 32 साल साकिन वार्ड क्र 08 गुरूद्वारापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द । (छ.ग.) के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला। मौके पर एक देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी मे करीब 50 ML देशी प्लेन शराब, दो डिस्पोजल गिलास एव एक नमकीन मिक्चर पैकेट कुल किमती 40/-रूपये मिला.
इसी तरह तेन्दुकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बगारपाली में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम जगह पर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल में दबिश दिया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। शराब पिलाने वाले व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम गौर सिंग ठाकुर पिता फूलसिंग ठाकुर उम्र 50 साल साकिन बगारपाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुन्द (छ.ग.) का होना बताया । आरोपी का कृत्य अवैध होना पाये जाने से एक सफेद प्लास्टिक की झिल्ली में भरी हुई करीबन180ML महुआ शराब किमती 50/- रूपये एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।