खल्लारी : बिना संकेतक ट्रक से पीकप वाहन टकराया, एक की मौत, द... - CG Sandesh

खल्लारी : बिना संकेतक ट्रक से पीकप वाहन टकराया, एक की मौत, दस लोग घायल.

खल्लारी पुलिस ने मृतक सुरेन्द्र केतकी पिता दुर्जन केतकी उम्र 38 वर्ष साकिन इन्द्रप्रस्थ कालोनी रायपुरा थाना डी.डी नगर रायपुर का जांच किया । जांच के दौरान मृतक के परिजन का कथन लिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 फरवरी को मृतक अपने साला की सगाई कार्यक्रम बागबाहरा में शामिल होकर अपने पीकप वाहन क्रमांक CG 08 Z 2040 में रायपुर वापस जा रहा था पीकप वाहन चालक के बगल सीट पर मृतक सुरेन्द्र केतकी बैठा था तथा वाहन के पीछे में 8-10 लोग बैठे थे । तभी रात्रि करीबन 8.30 बजे हाडाबंद पुल के ऊपर ट्रक क्रमांक MP 20 HB 6017 का चालक द्वारा अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक रोड के बीचो बीच बिना कोई संकेतक (इंडीकेटर) जलाये खडा किया था. जिसमें पीकप वाहन क्रमांक CG 08 Z 2040 पीछे से जाकर ठोकर मारने से एक्सीडेंट हो गया जिससे पीकप वाहन के सामने बैठे मृतक सुरेन्द्र केतकी को चोट आया एवं वाहन के पीछे बैठे 8-10 लोगो को चोटे आई है जिनको 108 एवं डायल 112 के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद उपचार हेतु भेजा गया था जिसमें मृतक सुरेन्द्र केतकी का मृत्यु हो गया।

आरोपी ट्रक क्रमांक MP 20 HB 6017 का कृत्य अपराध धारा 283, 337, 304 A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें