सरायपाली : लोहे के धारदार कत्ता के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस 08 फरवरी को मुखबिर के मोबाइल से सूचना मिला कि वेदप्रकाश साहू नाम का व्यक्ति ग्राम नानकपाली में लोहे का धारदार कत्ता हाथ लेकर लहराते हुये घुम रहा है जिससे गांव वाले भयभीत हो रहे हैं मुखबीर की सुचना पर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति ग्राम नानकपाली के वार्ड नंबर 10 में अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते घुम रहा था जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा नाम पता पुछने पर अपना नाम वेदप्रकाश साहू पिता बिरंची साहू उम्र 33 वर्ष सा0 नानकपाली थाना सरायपाली का रहना बताया.
आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता जिसकी कुल लंबाई 12 इंच, फल की लंबाई 7.5 इंच व चौड़ाई 3 इंच किमती करीबन 200रू. को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।