डेम में तैरते मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

डेम में तैरते मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के जोगीडिपा डेम में एक लाश तैरती मिली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ लाश गांव के ही बसन्त साहू की है. डेम के बाहर उसके कपड़े रखे हुए है और उसकी निर्वस्त्र लाश डेम में तैरती देखी गयी है. परिजनों ने कपड़ो से लाश बसंत साहू के होने की पुष्टि की है.

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत कल शाम से घर से लापता था. आज सुबह उसकी लाश डेम में तैरती नजर आई. परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है.  पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वॉयकड की मदद ले रही है. उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें