महासमुंद : अलग-अलग जगहों में अवैध शराब पिलाने वालों पर की गयी कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस को 09 फरवरी 22 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम खरोरा चंद्राकर पान ठेला के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम खैरा थाना जिला महासमुन्द के घटना स्थल चद्रांकर पान ठेला ग्राम खरोरा के पास गये जहां पर आरोपी ऋषि कुमार चंद्राकर द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये. आरोपी ऋषि कुमार चंद्राकर के पेश करने पर एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
इसी तरह पिथौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम किशनपुर में राजकुमार बरिहा घर के बाहर परछी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ को साथ लेकर मौका ग्राम किशनपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर राजकुमार बरिहा पिता रेश्मलाल बरिहा उम्र 28 साल साकिन किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद को पकडे शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी राजकुमार बरिहा के कब्जे से 03 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 03 डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम चकरदा का रूपलाल चौहान आम गली में बरगद पेड़ के नीचे में लोगो को शराब पीने की अवैध साधन शराब,पानी पाउच,गिलास,चखना उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम ग्राम चकरदा रवाना हुआ मुखबीर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी रूपलाल चौहान आम गली में बरगद पेड़ के नीचे में लोगो को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते गवाहो के सामने रंगे हाथो पकडा गया. आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन सील पैक मदिरा 180mlभरी हुयी, एक पौवा देशी प्लेन सील टुटी हुई करीबन 50ml भरी जुमला 230ml कीमती 100 रू0, 05 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाउच, 05 फल्ली पैकेट की चखना कीमती करीबन 40 रू0 जुमला कीमती 140 रू0 जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।