तुमगांव : भोरिंग चौक से 15 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
तुमगांव पुलिस को 09 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिला कि भोरिंग चौंक तुमगांव में एक व्यक्ति छगन होटल के पीछे में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है पुलिस की टीम भोरिंग चौक तुमगांव छगन होटल के पीछे पहुंचकर रेड कार्यवाही किया मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पहिकार कोर्राम उर्फ दोही पिता सुकलाल कोर्राम उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं 02 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया । शराब खरीदने वाले पुलिस को देखकर भाग गया ।
आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 15 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180, 180 ML शराब भरी हुई शीलबंद कुल 2700 ML कीमती 1200 रूपये एवं बिक्री रकम 100-100 रूपये के 03 नोट कुल 300 रूपये जुमला 1500 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(1)ब आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।