छत्तीसगढ़: दोस्तों ने ही की पिकनिक मनाने गए युवक की हत्या
बिलासपुर जिले में एक सप्ताह पहले हुए हत्या का खुलाशा हुआ है. मामले में मृतक के दोस्त ही हत्यारे निकले. दरअसल, 11वीं कक्षा का छात्र एक सप्ताह से गायब था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. तभी जंगल में अधजली लाश मिली. उसके पास पड़े चप्पल और ऊनी टोपी से मरने वाले की पहचान लापता छात्र के रुप में की गई. मृतक के दोस्तों ने शराब के नशे में विवाद होने पर छात्र की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने उसके दो नाबालिग दोस्तों से पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मामला कोटा और सकरी थाना क्षेत्र का है.
TI दिनेश चंद्रा और SDOP आशीष अरोरा ने घटनास्थल और आसपास जांच की, तब घटनास्थल पर ऊनी टोपी और चप्पल के साथ ही शराब की बोतल मिली. इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मंगाई. साथ ही ऊनी टोपी और चप्पल को पुलिस के व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर किया गया. तब सकरी थाना क्षेत्र के काठाकोनी से दो फरवरी से गायब 12वीं छात्र मयंक रात्रे उर्फ अप्पू (17 साल) के पिता अजय रात्रे ने टोपी को पहचान लिया.