सरायपाली : दो बाइक की जोरदार भिड़त में, एक की मौत, दो गंभीर.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बरिहापाली में दो बाइको के टक्कर में, एक की मौत, दो गंभीर होने पर मामला दर्ज किया गया है.
इन्दल साहू ने पुलिस को बताया कि 05 फरवरी को सेतराम साहू के साथ उसके मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्रो क्रमांक CG 06 P 2956 में वह, रूपेश साहू उम्र करीबन 8 साल के साथ ग्राम हर्राटार से ग्राम मोखापुटका रिश्तेदारी में जा रहे थे उसके मोटर सायकल को सेतराम साहू चला रहा था उन लोग पीछे बैठे थे जैसे ही शाम करीबन 04.00 बजे सरायपाली भंवरपुर रोड वनस पांडे का सीमेंट दुकान के सामने ग्राम बरिहापाली पहुंचे थे कि उसके सामने से एक मोटर सायकल हीरो होण्डा CD डान क्रमांक CG 06 B 9031 का चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये भंवरपुर तरफ से आकर उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह सेतराम साहू एवं रूपेश साहू नीचे गिर गये एक्सीडेंट से उसके बांये पैर का घुटना एवं घुटना के नीचे भाग में तथा बांये हाथ के कोहनी एवं कलाई में गंभीर चोट लगा है तथा सीने के पास अंदरूनी चोट लगकर दर्द हो रहा है.
सेतराम साहू का सिर एवं सीने में गंभीर चोट लगा है एवं सेतराम के नाती रूपेश के बांये पैर में गंभीर चोट लगा है तथा उसका मोटर सायकल भी एक्सीडेंट से क्षतिग्रस्तं हो गया है। एक्सीडेट के बाद वहां उपस्थित राहगीर द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना दिये जो तीनो को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली उपचार हेतु लाये थे जहां ईलाज के दौरान गंभीर चोट लगने से प्राथमिक उपचार बाद सेतराम एवं रूपेश को रायपुर रिफर किया गया था तथा वह सरायपाली में ईलाज कराया है । रूपेश एवं सेतराम साहू का श्री मेडिसाईन अस्पताल रायपुर में ईलाज चल रहा था ईलाज के दौरान 09 फरवरी 2022 को सेतराम साहू का मृत्यु हो गया है। घटना को आने जाने वाले राहगीर देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.