कोमाखान : जान से मार देंगे कहकर तीन लोगो ने हाथ मुक्का और रा... - CG Sandesh

कोमाखान : जान से मार देंगे कहकर तीन लोगो ने हाथ मुक्का और राड से की मारपीट, मामला दर्ज.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन में जान से मार देंगे कहकर तीन लोगो ने हाथ मुक्का और राड से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चैतराम टण्डन ने पुलिस को बताया कि 09 फरवरी के रात्रि लगभग 09:00 बजे उसकी बहन विशाखा टण्डन जो रायपुर में रहती है फोन करके बताई कि नकटापार के लीला राम ठाकुर और नर्रा के बिल्लू यादव दोनों रायपुर में घर आकर धमका रहे थे बताने पर किस बात को लेकर ये दोनों धमकाने गये थे पुछने के लिये वह और उसका भाई रामचन्द्र टण्डन के साथ ग्राम नकटापार लीलाराम ठाकुर के घर लगभग रात्रि 09:30 बजे गये उस समय लीलाराम ठाकुर घर पर नही मिला फिर वे दोनो भाई वापस आकर बिन्द्रावन शिव मंदिर तालाब के पास लीलाराम ठाकुर के मोबाईल नंबर में फोन लगाने पर नही उठाया फिर लीला राम काल बैक कर तुम लोग वहीं रूको मैं आ रहा हूं कहने पर, वो दोनो भाई तालाब के पास मंदिर में बैठे थे ।

कुछ देर बाद लगभग रात्रि 10:00 बजे नर्रा निवासी बिट्टू साहू, बिट्टू का भाई और लक्की मोटर सायकल में अपने साथ हाकी स्टीक और राड लेकर आये और गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मार देंगे कहकर, वे दोनों को हाथ मुक्का और राड से मारपीट करने लगे मारपीट करने के बाद ये लोग मौका से भाग गये । फिर उसका भाई रामचन्द्र टण्डन द्वारा ग्राम लोंदामुड़ा निवासी डाक्टर वेदप्रकाश वर्मा को फोन लगाकर घटना स्थल बुलाये फिर डाक्टर वर्मा द्वारा डायल 112 को काल किये डायल 112 व 108 के पहुंचने पर एंबुलेंस 108 से ईलाज कराने के लिये बागबाहरा सरकारी अस्पताल लेकर गये । इन लोंगो के मारपीट करने से उसे सिर, बायें हाथ की कोहनी, दाहिने हाथ एवं कंधा में चोंट लगा है तथा दर्द हो रहा है । उसके भाई रामचन्द्र टण्डन को मष्तक पर दाहिने एवं बांये हाथ में चोंट लगा है व दर्द हो रहा है । इन लोंगो के द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गालियां दिया जो सुनने में उसे बहुत बुरा लगा । इन तीनों व्यक्तियों के द्वारा उन लोगों का ग्राम नर्रा में आना जाना होने के कारण जानते पहचानते हैं । घटना के बारे में अपने माता पिता चाचा को बतायें है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें