तेन्दुकोना : लोगों को बैठाकर शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
तेन्दुकोना पुलिस को 10 फरवरी 2022 को मुखबिर से बस स्टैण्ड तेन्दुकोना के पास सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम तेन्दुकोना में सुमीत किराना दुकान के सामने वार्ड नं 01 तेन्दूकोना के पास आम जगह में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम ने रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। सुमीत अग्रवाल पिता महेन्द्र कुमार अग्रवाल साकिन वार्ड नं. 01 तेन्दुकोना थाना तेन्दुकोना जिला महासमुन्द(छ.ग.) के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला।
मौके पर एक देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी मे करीब 50 ML देशी प्लेन शराब बची हुई किमती 35/- रूपये, दो डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रहा है एवं 01 नमकीन मिक्चर पैकेट 05/- रूपये कुल किमती 40/-रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।