महासमुंद: सर्टिफिकेट कोर्स करते हुए मारुति सुजुकी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, इस लिंक से करें आवेदन
महासमुंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुन्द द्वारा टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेस (मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड) के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रतिमाह की 11 तारीख से 30 तारीख तक के लिए किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे स्थानीय शिक्षित युवा (पुरूष आवेदक) जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य हो एवं कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50ः अंको के साथ उत्तीर्ण की हो, उनके लिए मारूति सुजुकी मोटर्स इण्डिया लिमिटेड के गुजरात एवं गुड़गांव (हरियाणा) स्थित प्लांट में 02 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स करते हुए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हो सकता है। जिसके लिए आवेदक को 13028 रूपये प्रतिमाह का मानदेय, 50 हजार रुपए का मेडिकल एवं 12 लाख रुपयों का एक्सीडेंट इंश्योरेंस के साथ-साथ सुबह का ब्रेकफास्ट एवं दोपहर का भोजन कंपनी की तरफ से निःशुल्क दिया जाएगा।
चयनित आवेदक की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर 800 रुपए प्रतिमाह का अटेंडेंट बोनस, प्रति सेमेस्टर 03 अवकाश से कम होने पर 2400 रुपए तथा कोर्स समापन पर 24 अवकाश से कम होने पर 7200 रुपए का अतिरिक्त सेमेस्टर बोनस भी दिया जाएगा। सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण करने वाले आवेदकों को मारुति सुजुकी कंपनी में नियमित नियुक्ति दी जाएगी। प्रत्येक माह की 01 तारीख से 10 तारीख के मध्य बैच प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन गुगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdNhzj0C9X8Ey87QqQ9kmPHeZZHRcmApDa7-GqJ8Tcx1-ObFA/viewform पर भेज सकते है या कार्यालय में आवेदन कर सकते है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क भी कर सकते हैं.