बसना : तेज रफ़्तार वाहन ने खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, दो घायल. - CG Sandesh

बसना : तेज रफ़्तार वाहन ने खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, दो घायल.

बसना थाना अंतर्गत खुर्सीपार एन एच 53 रोड में तेज रफ़्तार वाहन ने खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, दो गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शेषु प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में छुईपाली टोल प्लाजा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 में मैनेजर के पद पर कार्यरत है । 10 फरवरी 2022 को वह अपने टीम के साथ डिवाईडर मे लगे पौधे एवं कचरे की साफ सफाई एवं पौधे की कटाई कर रहे थे कचरे को वाहन क्रमांक CG 06 M 0434 मे डालकर ले जाने के लिए ट्रक के आगे पिछे व साईड में सेफ्टी सिग्नल (कोन) लगाकर कचरे को वाहन मे डाल रहे थे तभी उसी समय अचानक रायपुर की ओर से आ रही वाहन ट्रक क्रमांक CG 07 CC 9264 का चालक अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर वाहन क्रमांक CG 06 M 0434 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन घसिट कर डिवाईडर मे पलटी हो गया व वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें काम कर रहे वर्कर दीपक बैरागी सुपरवाईजर व राधिका (लेबर) को हाथ बदन मे चोंटे आई है जिसे ईलाज के लिए सीएचसी बसना भेजा गया है । राधिका को आगे ईलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है । वाहन ट्रक क्रमांक CG 07 CC 9264 का चालक को भी चोंट लगी है । घटना को शशिपासवान एवं हितेश प्रधान देखे है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन ट्रक क्र. CG 07 CC 9264 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें