तुमगांव : स्कूल के सीसीटीवी कैमरा को तोड़फोड़ कर की चोरी, मामल... - CG Sandesh

तुमगांव : स्कूल के सीसीटीवी कैमरा को तोड़फोड़ कर की चोरी, मामला दर्ज.

थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम भोरिंग में शासकीय स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा को चोरी कर एवं कैमरा को तोड़फोड़ कर फेंक देने पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राचार्य दुलार सिंह ध्रुव ने पुलिस को बताया कि शा. उ. मा. शाला भोरिंग के बाहर दीवारा में लगे तीन नग सीसीटीवा कैमरा आई आर बुलेट कैमरा, ग्रेड प्लस 50 M जिसकी कीमत 3500 /- की दर से 10500 रूपये है तथा एक स्ट्रीट लाईट जिसकी कीमती लगभग 700 /- रूपये है को कोई अज्ञात चोर द्वारा 08 फरवरी 2022 के शाम करीबन चार बजे से 09 फरवरी 2022 के प्रात: 10.00 बजे के मध्य ले गया तीन कैमरा में से एक कैमरा को तोड़फोड़ कर स्कूल के छत के ऊपर फेंक दिया गया व दो कैमरा 3500 रूपये की दर से कुल 7000 रूपये और एक स्ट्रीट लाईट कीमती 700 रूपये कुल कीमती 7700 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी द्वारा अपराध धारा 379, 427 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें