कोमाखान : छट्ठी कार्यक्रम में जा रहे अनियंत्रित होकर पिकअप प... - CG Sandesh

कोमाखान : छट्ठी कार्यक्रम में जा रहे अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, 26 लोग घायल, मामला दर्ज.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम परसुली के पक्की रोड में छट्ठी कार्यक्रम में जा रहे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटी, 26 लोग घायल. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शत्रुहन निषाद ने पुलिस को बताया कि उसके भतीजी दामाद के यहां बच्चा आने से ग्राम परकोम में छट्ठी कार्यक्रम 11 फरवरी 2022 को रखा गया था । उसके गांव अछरीडीह, ग्राम नयापारा, ग्राम बेनीडीह, ग्राम नवागांव, ग्राम लचकेरा, ग्राम गौरघाट एवं ग्राम खट्टी के सगा संबंधी मिलकर पिकअप वाहन क्रमांक CG06B0991 में कुल करीब 37 लोग बच्चे बुढ़े मिलकर 11 फरवरी 2022 के करीब 01:00 बजे पीकअप के डाला में सवार होकर ग्राम परकोम चौकी टूहलू थाना कोमाखान के लिये निकले थे.

जैसे ही ग्राम परसूली के पास करीब शाम 04:00 बजे पहुंचे थे कि पिकअप वाहन क्रमांक CG06B0991 के चालक तिहारू निषाद पिता पुरानिक निषाद उम्र 40 साल ग्राम बड़गांव थाना तुमगांव अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ग्राम परसुली के पक्की रोड के नीचे मोड़ में गोहिरा पेड़ के पास उतार दिया जिससे पिकअप वाहन पलटी हो गया, जिससे पिकअप वाहन में सवार सुमित्रा निषाद के छाती,पैर में चोंट लगी है, शशि निषाद के बायें हाथ में चोंट लगी है, फेकन बाई के आंख, कमर में चोंट लगी है, उसके पत्नी जामबाई निषाद के कमर, एवं हाथ में चोंट लगी है, श्रद्धा निषाद के जांघ में अंदरूनी चोंट लगी है, गोविंद निषाद के दाहिने पैर एवं छाती में चोंट लगा है, रूपेश निषाद के दाहिने जबड़ा दाहिने कोहनी में चोंट लगा है, दशरथ निषाद के दाहिने पैर, कमर, पसली एवं सिर में चोंट लगा है । उसकी बेटी सीमा निषाद के दाहिने तरफ पीठ एवं दाहिने हांथ की कलाई में चोंट लगा है । नंदनी निषाद के चेहरे,बायें जांघ में चोंट लगा है, एवन निषाद के हाथ एवं पांव में चोंट लगा है, जुगरी निषाद के दोनों हाथ, कमर, पीठ में चोंट लगा है । बिछिया निषाद के कमर एवं हाथ में चोट लगा है, परमिला निषाद के दाहिने कंधा,जांघ एवं कमर में चोंट लगा है, निरंजन निषाद के चेहरे, गर्दन, एवं मुह में चोंट लगा है तथा उसे दाहिने हाथ के कलाई में अंदरूनी चोंट लगा है उपरोक्त का ईलाज बागबाहरा शासकीय अस्पताल में की जा रही है । दौलत निषाद को गर्दन में, ओमेश्वरी निषाद को सीने व पैर में, रामबाई निषाद को पैर में, उसके नाती मयंक निषाद को हाथ को गंभीर चोंट लगा है जिसे शासकीय अस्पताल बागबाहरा से रिफर किया गया है इन लोगों को महासमुंद अस्पताल ईलाज के लिये लेकर गये हैं । अन्य व्यक्तियों को भी चोंटे आई हैं जिनका नाम उसे नही पता है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें