R. K. Video House पिथौरा में सजने वाले जुआ फड में पुलिस का छापा।
10 जुआडियों से नगद 52,400/- रूपये के साथ 02 नग मोटरसायकल व 08 नग मोबाइल भी जप्त ।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने गुल जुआ, खुडखुडिया जुआ/सट्टा, अवैध शराब, गांजा परिवहन आदि संदिग्ध गतिविधयों पर रोक लगाने एवं उनके विरूध्द कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सायबर सेल महामुन्द की टीम को निर्देशित किया गया था। जिनके तहत् थाना/चौकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधियों पर निगाहे रख रही थी कि इसी दौरान दिनांक 12.02.2022 को मुखबीर से सूचना मिली की R. K. Video House पिथौरा में जुआ का फड लगा है और जुआ खेल और खिलवा रहे है कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना पिथौरा की पुलिस टीम को पकडने हेतु निर्देशित किया। टीम फड तक पहुची और चारों ओर से घेराबंदी कर 10 जुआडियों को पकडा गया जिनके पास से नगद 52,400 रुपये नगद 8 नग मोबाइल एवम 2 नग मोटरसाइकिल जुमला कीमती 180000 रुपये जप्त किया गया जिसपर से थाना पिथौरा में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।