महासमुंद : सुने मकान से ताला तोड़कर चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : सुने मकान से ताला तोड़कर चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत बजरंग चौंक नयापारा में चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना को 5 फरवरी से 12 फरवरी के बीच अंजाम दिया गया है. इस दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था.

प्रार्थिया बिसाहीन बाई पति भुषण सोनवानी उम्र 40 साल ने पुलिस को बताया है कि चोर द्वारा उसके सुने घर का ताला तोड़ कर घर अंदर प्रवेश कर रखे उक्त मशरूका भारत सिलेंण्डर, पंप, पाईप, 30 नग चांदी का सिक्का 03 नग साड़ी नगदी रकम 13000 रू. जुमला किमती 23,000 रू. को चोरी करके ले गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा भादवि 457, 380 कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें