कोमाखान : आमा तालाब खार में 52 पत्ती तास के साथ 03 जुआरी गिरफ्तार.
कोमाखान पुलिस को 12 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सराईपाली आमा तालाब खार में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये हुये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर आरोपियान (1) बसंत बंजारा उम्र 24 साल साकिन अमेरा के पास से 150 / रूपये फड़ से 620/ रूपये (2) नंद कुमार पटेल उम्र 22 साल साकिन अमेरा के पास से 50 / रूपये एवं फड़ से 850 / रूपये (3) मोरजध्वज पटेल उम्र 32 साल साकिन अमेरा के पास से 280 रूपये एवं फड़ से 450 रूपये कुल जुमला रकम 2400 रूपये एवं 52 पत्ती तास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें