पिथौरा : आर के भवन में पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते 10 जुआरी... - CG Sandesh

पिथौरा : आर के भवन में पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार.

10 जुआडियों से नगद 52,400/- रूपये के साथ 02 नग मोटरसायकल व 08 नग मोबाइल भी जप्त ।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने गुल जुआ, खुडखुडिया जुआ/सट्टा, अवैध शराब, गांजा परिवहन आदि संदिग्ध गतिविधयों पर रोक लगाने एवं उनके विरूध्द कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सायबर सेल महामुन्द की टीम को निर्देशित किया गया था।

जिनके तहत् थाना/चौकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधियों पर निगाहे रख रही थी कि इसी दौरान दिनांक 12.02.2022 को मुखबीर से सूचना मिली की R. K. Video House पिथौरा में जुआ का फड लगा है और जुआ खेल और खिलवा रहे है कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना पिथौरा की पुलिस टीम को पकडने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा नाम पता पूछने पर 1. सचिन रोहिल्ला उम्र 26 वर्ष निवासी मंदिर चौक पिथौरा, 2. ज्योतिष गोयल उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 पिथौरा, 3. लोकनाथ डडसेना उम्र 49 वर्ष निवासी महलपारा पिथौरा, 4. रवि अग्रवाल उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नं 08 लहरौद, 5. गोपाल शर्मा उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड नं 11 पिथौरा, 6. राजेश अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नं 06 पिथौरा, 7. गोपाल पाण्डे उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं 15 पिथौरा, 8. रणवीर सिंह आजमानी उम्र 32 वर्ष निवासी बागडपारा पिथौरा, 9. टेकलाल साहू उम्र 40 वर्ष निवासी रावणभाठा पिथौरा, 10. उत्तम वासुदेव उम्र 33 वर्ष निवासी इंदिरा कालोनी लाखागढ थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताये जिनके संयुक्त कब्जे फड़ एवं पास से जुमला रकम 52400 रूपये, 08 नग मोबाईल कीमती 50000 रूपये, 52 पत्ती तास एवं घटनास्थल के पास से दो नग मोटर सायकल हीरो एफएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GA 7710, क्रमांक CG 06 GS 8901 कीमती 80000 रूपये कुल जुमला रकम 182400 रूपये को मुताबिक जप्त जप्त किया गया.

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें