महासमुंद : जिले में अलग अलग जगहों से अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पिथौरा : पिथौरा पुलिस को 12 फरवरी 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम छिबर्रा बिजली सब स्टेशन के पास अपने झोपड़ी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम छिबर्रा में पहुंचकर घेराबंदी कर अगर सिंह ठाकुर उम्र 32 साल साकिन छिबर्रा थाना पिथौरा जिला महासमुंद को पकडे शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये. आरोपी अगर सिंह ठाकुर के कब्जे से 03 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 03 डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम खैरमाल का एक व्यक्ति अपने ठेलानुमा दुकान पर लोगों को शराब पिने के अवैध साधन शराब,पानी,चखना,गिलास उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी रमेश नंद पिता सफेद नंद उम्र 32 वर्ष ग्राम खैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) का होना बताया. जिसके कब्जे से 230 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 180 रू. एवं 05 नग फल्ली पैकेट कीमती 25 रू जुमला 205 रू. को जप्त किया गया.
इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पण्डरीपानी पुल के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पिने वाले भाग गये पिलाने वाला पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम बिदेशी निषाद उम्र 36 साल साकिन पण्डरीपानी थाना सांकरा जिला महासमुंद का होना बताया.आरोपी के कब्जे से कब्जे से 04 नग झिल्ली का खाली पैकेट 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच जप्त किया गया ।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।