महासमुंद : तेज रफ्तार बुलेट ने रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा ... - CG Sandesh

महासमुंद : तेज रफ्तार बुलेट ने रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक घायल.

थाना महासमुंद अंतर्गत दलदली रोड जगत पान दुकान के पास तेज रफ्तार बुलेट ने रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अमित बघेल ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी 22 को शाम 07.00 बजे उसका दोस्त सन्नी सागर फोन से बताया कि तुम्हारे पिताजी का रिक्सा को मो0सा0 बुलेट वाला जगत पान दुकान के पास एक्सीडेंट कर दिया है.

तब वह तुरंत वहां पहुंचा जो उसका पिताजी घायल अवस्था में पड़े थे जिसे पूछा तो बताया कि वह रिक्सा से सवारी लेकर अटल आवास नयापारा महासमुंद से लेकर आ रहा था कि मो0सा0 बुलेट क्रमांक CG 06 GS 4952 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसे एक्सीडेंट कर दिया है उसे दाहिने पैर में एवं अन्य चोंट लगी है एवं रिक्सा टूट फुट गया है तब वह अपने पिताजी व उसमे बैठे सवारी को 108 एंबुलेस से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु पहुंचाये जहां ईलाज हेतु पिताजी भर्ती किया है कि उसके पिताजी को मो0सा0 बुलेट क्रमांक CG 06 GS 4952 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर चोंट पहुंचाया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें