महासमुन्द : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी ठोकर, एक की मौत, एक घायल.
पुलिस ने बताया कि मृतक दीपांशु भोजवानी पिता संजय कुमार भोजवानी उम्र 17 साल साकिन वार्ड नं0 04 अयोध्यानगर महासमुन्द की जांच किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 22 को मृतक अपने दोस्त रवि साहू को साथ लेकर अपनी सुजुकी एक्सेस स्कुटी क्रमांक CG 19 BL 4099 से जा रहा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार का चालक तेजी एवं लापरवाही से अपने कार को चलाकर सामने से स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे आयी गंभीर चोंट के कारण मृतक की मौत हुई है एवं रवि साहू को पैर में चोंट लगी है। जो कि अपराध धारा 279,337,304 (ए) ताहि0 का आरोपी अज्ञात सफेद रंग का कार चालक द्वारा घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें