सांकरा: नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा के
पास कंतरा नाला में 13 फरवरी को शव मिला. सांकरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेत में दबी शव को
बाहर निकाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर नाला में नहाते समय कुछ लोगों ने रेत में दबे किसी शव का हाथ जैसा देखा जिसकी सूचना पहले बया चौकी में दी गई. बया चौकी से पुलिस दल घटनास्थल पहुंची
तो उन्हें पता चला कि यह सीमा सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है. तब इसकी सूचना
सांकरा थाने में दी गई. सांकरा थाना से शाम 4 बजे पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और शव
को बाहर निकाला.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शव राजा देवरी का विशिकेशन खडिया उम्र 52 का है जो 26 जनवरी के पूर्व से लापता था. परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट राजा देवरी में दर्ज करायी थी. शव बहुत पुराना होने के कारण शरीर का मांस गल चूका है, चेहरा काला पड़ चूका है. केवल हड्डी बची थी. कंकाल के साथ पेंट और स्वेटर मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
अन्य सम्बंधित खबरें