सरायपाली : कोटद्वारी से 40 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : कोटद्वारी से 40 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली चौकी बलौदा पुलिस ने 13 फरवरी मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति को अपने मोटर सायकल में भारी मात्रा में बिक्री करने महुआ शराब लेकर आने की सुचना प्राप्त होने पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहो के कोटद्वारी रोड में नाकाबंदी किया कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति संदिग्ध रूप में अपने मो0सा0 में कुछ सामान रखकर आते दिखा जो दुर से ही पुलिस को देखकर अपने मोटर सायकल व सामान को रोड किनारे पटकर जंगल पहाड का फायदा उठाकर भाग गया जिसे पकडने का प्रयास किया गया नहीं मिला .

संदेही वाहन क्रमांक CG 06 GH 8976 का समक्ष गवाहन तलाशी ली गयी जिसमें एक सफेद रंग की बोरी के अंदर रखे 08 नग प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक में भरे 05-05 ली0 महुआ शराब जुमला शराब 40 ली0 की0 8000 रू0 व घटनास्थल में गिरे मो0सा0 क्रं0 CG 06 GH 8976 की0 22,000 रू0 कीमती जुमला कीमती 30,000 रू0 को बरामद कर सीलबंद किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें