कोमाखान : ट्रेक्टर के ठोकर से बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज.
थाना कोमाखान अंतर्गत बाघामुड़ा सोसाईटी के पास ट्रेक्टर के ठोकर से बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
महेश ने पुलिस को बताया कि घटना 12 फरवरी 22 के दोपहर करीब 02:00 बजे वह और योगेश बंजारे इसकी TVS मोपेड क्रमांक CG06GU5322 में अपने-अपने जीजा संतराम लहरे एवं विजय निराला के पास मिलने के लिये आये थे सबसे पहले वह अपने जीजा संतराम लहरे के घर गये उसके बाद योगेश का जीजा विजय निराला के घर गये उनसे मिलने के बाद शाम करीब 06/00 बजे योगेश की मोपेड TVS XL में जिसे योगेश चला रहा था वह पीछे बैठा था अपने घर भलेसर वापस जा रहे थे जैसे ही वे लोग शाम करीब 07/00 बजे बाघामुड़ा सोसाईटी के पास आम रोड पहुंचे उसी समय बाघामुड़ा की ओर से आ रही हरे रंग का ट्रेक्टर जिसमें ट्राली लगी थी उसका चालक काफी तेज व लापरवाही पूर्वक अपनी ट्रेक्टर को चलाकर उसकी TVS मोपेड में एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोपेड चला रहे योगेश बंजारे के सिर में तथा शरीर के अन्य भाग में चोंटे आयी थी योगेश और वह दोनों जमीन में गिर गये थे योगेश के सिर बहुत खून निकल रहा था वह चोंट के कारण उठ नही पा रहा था कुछ देर में राह चलते लोग आकर उसे उठाये है और योगेश को देखे और बताये कि योगेश की मृत्यु हो गई है उसे दाहिने हाथ में दाहिने घुटने में चोंटे आयी है । पार्थी की रिपोर्ट पर 279,337,304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।