स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 3 आरोपीयों में से 2 को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को युवती अपनी सहेली के साथ स्कूल गई थी. वहीं पर आरोपित योगेश कौशिक, सूर्यकांत साहू, नमन दिवाकर तीनों देवतरा निवासी युवती के साथ छेड़खानी किए थे. विरोध करने पर मारपीट डंडे से युवती के साथ आरोपितों ने मारपीट की थी.

जिसकी शिकायत तखतपुर थाने में की गयी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर धारा 341, 354, 294, 323, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था.

बिलासपुर एसपी के निर्देशानुसार तखतपुर थाना प्रभारी ने टीम बनाकर 24 घंटे में ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.  पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज,प्रधान आरक्षक गोपाल खांडेकर,आरक्षक तरुण केशरवानी,ओंकार सिंह राजपूत,आकाश निषाद की विशेष भूमिका रही.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें