महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर राड से मारपीट कर पहुंचाया चो... - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर राड से मारपीट कर पहुंचाया चोंट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं0 08 पुरानी रंजिश को लेकर राड से मारपीट कर पहुंचाया चोंट, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

उदेभन कुंबले ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं0 08 नयापारा महासमुंद में रहता है. 11 फरवरी 22 की रात्रि करीब 09.00 बजे अपने घर के सामने चौरा में बैठा था उसी समय पड़ोस का उषाराम पटेल पुराने रंजीश को लेकर गाली गुप्तार कर रहा था, जिसे वह मना किया तो वह गुस्से में आकर राड लेकर उसके पास आया, मारपीट चालू किया जिससे उसके दोनो हाथों में चोंट आई वह राड को छिन लिया तो उषा राम पटेल पास में पड़े सीमेंट से जुड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर में मारा जिससे उसके सिर से खून निकलने लग गया जिसे देखकर उषा राम पटेल अपने घर भाग गया। उसी समय उसका छोटा लड़का लोकेश कुंबले आया वहीं पर हिमांशु उइके भी था जिसे वह घटना की पुरी बात बताया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें