बसना : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर दो पर कार्यवाही... - CG Sandesh

बसना : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर दो पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 13 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम झापीमौहा मेन रोड चौक में लोगो को शराब पीने का साधन मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा था शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये एवं शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रेमलाल खडीया उम्र 48 साल साकिन ग्राम झापीमौहा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0,का निवासी बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में भरा 100-100 एमएल जुमला 200 एमएल किमती 100 रूपये , 2. दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया है.

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर की सूचना मिला कि ग्राम रंगमटिया बाजार चौक में एक व्यक्ति नास्ता होटल में लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति लोगो को शराब पिते पिलाते मिला शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम कीर्तिलाल खरीया उम्र 46 साल साकिन ग्राम झापीमौहा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के पेश करने पर 1. दो नग 180 एमएल वाली अंग्रेजी गोवा शराब की शीशी में भरा 90-90 एमएल जुमला 180 एमएल किमती 120 रूपये , 2. दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर सीलबंद किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36सी आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें