महासमुंद : कॉलेज छात्राओं को कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : कॉलेज छात्राओं को कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय के पास कार ने कॉलेज छात्राओं को मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

देहुती ध्रुव ने पुलिस को बतायी कि वह अभी वह माता कर्मा गर्ल्स कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष में पढाई कर रही है, और खैरा आदीवासी छात्रावास में रहती है । अभी कोविड लाक डाउन होने से कालेज बंद होने के कारण अपने घर चली गयी थी जो आज कालेज खुलने पर अपने गांव से पुन छात्रावास मे आयी है कि 14 फरवरी 22 को अपनी सहेली कु0 दामनी ठाकुर के साथ सहेली खेमलता बरिहा की सायकल को मांग कर उन दोनो उसमे बैठ कर खैरा से सामान खरीदने महासमुन्द आये थे, सामान खरीद कर वापस हास्टल जाते समय करीबन 04.30 बजे कांग्रेस कार्यालय के पास स्कुल गेट के सामने पहुचे थे तभी पिछे से वाहन कार क्र0 CG 04 LK 9770 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसके सिर, दोनो हाथ, दोनो पैर तथा उसकी सहेली दामनी ठाकुर के दोनो हाथ पैर और पीठ मे चोटे आयी है घटना करने के बाद कार चालक कार को तेजगति से भगाकर ले गया ।

घटना को आने जाने वाले लोग देखे है तथा घटना के संबंध में उसके चाचा प्रभात दिवान तथा उमेश चन्द्राकर को बतायी है तब वे लोग आकर उन दोनो को इलाज कराने ले गये थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें