महासमुंद : चिकन ठेला के पास अवैध शराब पिलाने’ की सुविधा उपलब... - CG Sandesh

महासमुंद : चिकन ठेला के पास अवैध शराब पिलाने’ की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस को 14 फरवरी 22 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम मचेवा डिगेश्वर देवांगन के चिकन ठेला के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल डिगेश्वर देवांगन के चिकन ठेला ग्राम मचेवा के पास गये जहां पर आरोपी डिगेश्वर देवांगन द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर डिगेश्वर देवांगन उम्र 23 साल साकिन ग्राम मचेवा का रहने वाला बताया.

आरोपी डिगेश्वर देवांगन के पेश करने पर एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें