सांकरा: नाले में मिली व्यक्ति की लाश, शिनाख़्त हुई, शिकार हेत... - CG Sandesh

सांकरा: नाले में मिली व्यक्ति की लाश, शिनाख़्त हुई, शिकार हेतु बिछाये गए करंट से मौत की आशंका

पिथौरा. समीपस्थ ग्राम चारभाटा व डूमरपाली के बीच कंतरा नाला में व्यक्ति की लाश रेत में दफन मिली,शिकार हेतु बिछाये करंट से मौत की आशंका जताई जा रही है, ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के बाद सांकरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नाले बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है. शव की अवस्था देखकर शव कोई 5-7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त राजादेवरी थाना क्षेत्र के बीसीकेशन खड़िया के रूप में हुई है ग्रामीणों की सूचना पर सांकरा पुलिस चारभाठा ग्राम के समीप मिले अज्ञात सड़ी-गली लाश तक पहुंच गई. पुलिस ने शव को निकलवा कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, आसपास के थानों से गुम इंसान की जानकारी में राजादेवरी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में एक गुम इंसान की सूचना मिली।

इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है, मिली जानकारी के अनुसार गुम इंसान बीसीकेशन खड़िया इस माह 6 फरवरी को घर में बगैर किसी को बताए कही चला गया था सांकरा पुलिस ने बीसीकेशन के परिजनो को बुलाकर उक्त शव की पहचान कराई तो नाले में उन्होंने शव को बीसीकेशन खड़िया (50) के रूप मे पहचान की इधर, सूत्रों के अनुसार बीसीकेशन की मौत भी शिकार हेतु बिछाए गए विद्युत करंट युक्त तार से ही हो सकती है. बहरहाल अनुविभागीय अधिकारी विनोद मिंज के नेतृत्व पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. ज्ञात हो कि पूर्व में भी पिथौरा थानांतर्गत एक युवक की मौत भी शिकार हेतु बिछाई गई करंटयुक्त तार की चपेट में आने से हुई थी

"लाश की शिनाख्त बीसीकेशन खड़िया के रूप में हुई है, मृतक बीसीकेशन के साथ के 5-6 संदेहियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है." - एसडीओपी पिथौरा


अन्य सम्बंधित खबरें