महासमुंद : जिले के अलग-अलग क्षेत्रो के 02 जियो मोबाइल टावरो से सामानों की चोरी, मामला दर्ज.
थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम कुसमी में रिलायंस जियो टेलिकाम टावर की साईड में लगे 03 नग बैटरी चोरी होने की शिकायत पुलिस में की गई है.
सौरव सिंह ने पुलिस को पुलिस को बताया कि जियो कंपनी में Technician व रिंगर के पद पर कार्य करता है । जिसमें साईट का मेन्टनेस एवं पावर सम्बन्धित देख का कार्य शामिल है । पूर्व के टेक्नीशियन विकास शुक्ला के द्वारा उसे बताया था कि ग्राम कुसमी में लगे जियो टेलीकाम टावर में लगे मेन गेट के ताला को तोड़कर EXICOM 100 Ah की 3 नग बैटरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है.
इसी तरह थाना खल्लारी क्षेत्र में गजेन्द्र कुमार पाटले ने पुलिस को बताया कि जिओ कम्पनी में रिगर के पद पर कार्यरत है । इसके अधिन में साइट रिगर कार्य करता है जिसमें साइट का साधारण मेन्टेनेश एवं देखरेख का कार्य सामिल है उसके द्वारा उक्त साइट की विजिट 1 दिसम्बर 2021 रात्रि पर यहां 11.55 मिनट में वह यहां पहुचा तो यह पाया गया कि यहां से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी साइट का दरवाजे का लाक तोडकर ODC के अंदर से Cisco 01 नग और vision 100 H की 2 नग साइट बैटरी 48 V की और DC पावर केबल चोरी कर लिया गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.