16 फरवरी से 01 मार्च तक बंद रहेगी देशी-विदेशी मदिरा दुकाने - CG Sandesh

16 फरवरी से 01 मार्च तक बंद रहेगी देशी-विदेशी मदिरा दुकाने

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत वर्ष 11 मार्च 2021 को राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में की गई घोषणा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा वर्ष 2022 में होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान देशी/विदेशी मदिरा दुकान राजिम (बाह्य) को मेला प्रारंभ तिथि 16 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक कुल 14 दिवस राजिम मेला क्षेत्र के आसपास देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान राजिम (बाह्य) जिला गरियाबंद, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान गोबरा नवापारा जिला रायपुर तथा देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मगरलोड जिला धमतरी कुल 6 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रखने आदेशित किया गया है। अतएव राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि में उक्त मदिरा दुकानंे बंद रहेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें