खल्लारी : लोहे का धारदार कत्ता लेकर डराने धमकाने वाला युवक ग... - CG Sandesh

खल्लारी : लोहे का धारदार कत्ता लेकर डराने धमकाने वाला युवक गिरफ्तार.

खल्लारी पुलिस को 14 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला की एक लड़का संतोषी नगर भीमखोज गौरा चौंरा के पास अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लेकर आम लोगों को कत्ता लहरा कर डरा धमका कर आतंग मचा रहा है जिससे लोग भयभीत है पुलिस की टीम मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे। अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष 8 माह साकिन संतोषीनगर भीमखोज थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता जिसकी कुल लम्बाई करीब 13 इंच लोहे की मुझ की लम्बाई 5 इंच, फल की लम्बाई 8 इंच, फल की चौडाई 2.3 इंच किमती करीब 100 रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

अपचारी बालक का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें