सांकरा: कंतरा नाला में मिले शव की गुत्थी सुलझी, मामले में 7 गिरफ्तार
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा और डुमर पाली के बीच कंतरा नाला में एक व्यक्ति की लाश मिली थी. पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझा ली है और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी और इस मामले का खुलाशा हो हो गया है. बलौदाबजार जिले के राजादेवरी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमर पाली के 7 लोगों ने मिलकर जंगली जानवर के शिकार के लिए करंट बिछाया हुआ था. इसी दौरान गांव के बीसीकेशन खड़िया करंट के चपेट में आने से मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने लाश को घटना स्थल से 2 किलो मीटर दूर साकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा गांव के समीप कंतरा नाला में रेत में दफना दिया था.
साकरा पुलिस ने मामले में डुमर पाली के परस यादव, गुड्डू निषाद, चमरू जगत, परमेश्वर जगत, राजकुमार बरीहा, अम्रत लाल यादव, रत्तन को धारा 304ए, 147, 201, 135 के तहत गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल भेजा दिया है.