बागबाहरा : तेज रफ़्तार कार के ठोकर से बाइक सवार की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक बलराम ठाकुर पिता तारांचद ठाकुर उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्र 03 शांति नगर बागबाहरा की मर्ग जांच किया।
पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजन का कथन लिया जो चश्मदीद गवाहो द्वारा बताया कि घटना 13/02/2022 को अरिहंत राईस मिल से काम करके निकल रहे थे उसी समय मृतक बलराम ठाकुर अपने मो0सा0 टीवीएस सोल्ड से कोमाखान की ओर से बागबाहरा की ओर आ रही थी उसी समय बागबाहरा की ओर से उडीसा की ओर जा रही कार क्र CG 06 GR 9777 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के मो0सा0 को सामने से अरिहंत राईस मिल और हिमांशु पेट्रोल पंप के बीच मेन रोड में ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मृतक के सिर ,बांये आंख भौं के नीचे चोंट लगी थी जिन्हे घटना स्थल से उठाकर सीएचसी बागबाहरा लाये जहां डाक्टर द्वारा चेक करने मृत घोषित कर दिया.
मृतक की मृत्यु वाहन क्र CG 06 GR 9777 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मृतक को आयी चोंट से मृत्यु होना बताये । मर्ग की संपूर्ण जांच पर अपराध धारा 304ए भादवि का पाये जाने पर आरोपी वाहन क्र CG 06 GR 9777 एवं चालक के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।